काशीपुर, फरवरी 4 -- बाजपुर, संवाददाता। बुधवार को कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल और नगर पालिका की टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और नालों पर कब्जा जमाए बैठे फड़ और ठेले वालों को हटाया गया। बुधवार को पुलिस और नगर पालिका की टीम नगर के मुख्य मार्गों पर उतरी। अभियान के दौरान टीम ने सड़क तक सामान फैलाने वाले दुकानदारों का सामान हटवाया और उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो भारी जुर्माना वसूलने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। टीम में एसएसआई विक्रम धामी, एसआई दीपक कौशिक, एसआई अशोक कांडपाल, एसआई देवेंद्र मनराल, कैलाश नगरकोटी, रजनी गोस्वामी आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.