काशीपुर, अक्टूबर 8 -- बाजपुर। बुधवार को सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस मे आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक हुई। जिसमें 16 अक्तूबर को होने वाले प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय मज़दूर संघ के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल रहे। बैठक की अध्यक्षता यूनियन की अध्यक्ष वृंदा ने की प्रदेश महामंत्री ने कहा की भारतीय मजदूर संघ आज विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है जो हर क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिकों का नेतृत्व कर रहा है। उनकी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है और उन्हें न्याय भी दिलवा रहा है। कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी पूरी मेहनत से कार्य कर रही हैं। परंतु उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। बहुत कम वेतन में इतना सब काम करने में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि काफ़ी बार संगठन द्वारा बाल विकास मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.