काशीपुर, फरवरी 2 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम हरसान में रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए बिना ही घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराए जाने से मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम हरसान निवासी एक युवक रविवार शाम करीब छह बजे अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिसके छर्रे उसकी जांघ में जा लगे और वह घायल हो गया। इसके बाद परिजन उसे सीधे काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जबकि स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई। अस्पताल से फायरिंग की सूचना मिलने पर बाजपुर पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने अस्पताल जाकर घायल युवक के बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन सूत्रों के अनुसार युवक जांच में सहयोग नहीं कर रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.