काशीपुर, नवम्बर 5 -- बाजपुर, संवाददाता। बुधवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में प्रथम पातशाह श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दरबार साहिब में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें संगत ने बड़ी संख्या में भाग लिया। दरबार साहिब में हुजूरी रागी भाई जसविंदर सिंह बाजपुर, हजूरी रागी भाई तनवीर सिंह, सुप्रसिद्ध कथावाचक भाई वरियाम सिंह सहित पंथ प्रसिद्ध जत्थों ने श्रद्धापूर्वक गुरबाणी कीर्तन एवं कथा द्वारा गुरुनानक देव जी के जीवन उपदेशों पर प्रकाश डाला। गुरु महिमा का गुणगान किया। समागम के दौरान गतका व धार्मिक प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को सिरोंपा देकर सम्मानित किया गया। कथावाचक ने कहा कि गुरुनानक देव ने सभी धर्मों का सम्मान किया और सभी जरूरतमंदों की मदद की। उनके बताए मार्ग पर आज भी गुरु के प्यारे चलते हैं। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.