काशीपुर, दिसम्बर 11 -- बाजपुर, संवाददाता। गुरुवार को कोतवाल नरेश चौहान ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में व्यापारियों ने ट्रैफिक प्लान लागू होने के बाद सामान लाने-ले जाने में आ रही दिक्कतों को विस्तार से कोतवाल के समक्ष रखा। कोतवाल नरेश चौहान ने व्यापारियों की समस्याओं का तत्काल समाधान करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कोतवाल ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इससे कुछ व्यापारियों को असुविधा हो रही थी, जिसे लेकर संवाद स्थापित किए जाने की जरूरत थी। व्यापारियों ने ई-रिक्शा वाहनों के आवागमन में आ रही समस्याओं का मुद्दा उठाया। इस पर कोतवाल ने ई-रिक्शा चालकों को पास जारी करने का आश्वासन दिया, ताकि वे बिना बाधा अपने वाहन चला सकें। इस दौरान व्यापारियों ने बा...