काशीपुर, फरवरी 13 -- बाजपुर। शुक्रवार को ग्राम महेशपुरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के किशनपुर मौलागढ़ निवासी अमरपाल पुत्र नेमचंद बाइक से दोराहा सामान लेने आ रहे थे। इसी दौरान काशीपुर के मिस्सरवाला निवासी फरमान पुत्र रहीस अहमद बाइक से केलाखेड़ा की ओर जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...