काशीपुर, सितम्बर 10 -- बाजपुर। बुधवार को प्रधानों का एक प्रतिनधिमंडल बीडीओ शेखर जोशी से मिला। प्रधानों ने प्रधान संघ के गठन की मांग को लेकर एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। ग्राम शिवपुरी के प्रधान मंदीप सिंह नरवाल ने बीडीओ से कहा कि क्षेत्र के 40 ग्राम प्रधान जल्द ही ग्राम प्रधान संघ का गठन करना चाहते हैं। मंदीप ने बताया कि 40 ग्राम प्रधानों ने उन्हें अपना समर्थन पत्र दिया है, जिसके चलते प्रधान संघ का गठन अब होना चाहिए। बीडीओ ने कहा कि समय मिलते ही जल्द ही प्रधान संघ का गठन किया जायेगा। यहां ग्राम प्रधान विराट शर्मा, इरशाद हुसैन, पूर्व ग्राम प्रधान लियाकत अली, रवि बरुआ, कामरान शेख, रियाज अहमद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.