काशीपुर, अक्टूबर 17 -- बाजपुर, संवाददाता। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बाजपुर के दोराहा स्थित नैनीताल बैंक शाखा में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। घटना के समय बैंक में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। धुआं फैलते ही लोग घबराकर बाहर निकलने लगे। स्थिति गंभीर होती देख बैंक अधिकारी हिमांशु और पुलिसकर्मी गिरजा शंकर ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए आग बुझाने वाले उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक सुमित भंडारी ने बताया कि सुबह सभी कर्मचारी सामान्य रूप से काम कर रहे थे, तभी अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी पास रखे कपड़े में जा लगी और आग भड़क उठी। देखते ही देखते धुआं पूरे बैंक में फैल गया। एहतियातन सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को सुरक्षित ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.