काशीपुर, फरवरी 14 -- बाजपुर, संवाददाता। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने बाजपुर पहुंचकर रामभवन धर्मशाला में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्तों का अभिनंदन करते हुए उन्हें फल वितरित किए। यशपाल आर्य ने कहा कि श्रद्धा और भक्ति का यह पावन संगम पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संचार करता है। उन्होंने शिवभक्तों के जज्बे को नमन करते हुए महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने भी कांवड़ियों की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर हरमिंदर सिंह लाडी, आशु तिवारी, नवदीप कंग, बलवीर सिंह, पवन शर्मा, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.