काशीपुर, मार्च 18 -- बाजपुर। सोमवार को अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। रामराज रोड पर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में बाजपुर के रामराज रोड निवासी विकास (32) और नवाब हुसैन (50) घायल हो गए। वहीं गुमसानी रोड पर एक टेंपो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें नंदपुर नरकाटोपा कालोनी निवासी आमिर (28) घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने घायलों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मार्ग दुर्घटना की तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.