काशीपुर, फरवरी 7 -- बाजपुर। शुक्रवार की रात दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। वार्ड नंबर एक निवासी सौरभ चंद्रा पुत्र गजेंद्र चंद्रा ने शनिवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार देर रात अपना ठेला लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान रामराज रोड पर दो छात्र नेताओं ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर ईंट से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, चीनी मिल निवासी रितिक यादव ने भी पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसआई विक्रम धाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.