काशीपुर, नवम्बर 26 -- बाजपुर, संवाददाता। गांव हरिपुरा जबरान में बुधवार को ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसमें एक महिला घायल हो गई। इस दौरान पुलिस को फायरिंग होने की गलत सूचना भी दी गई। कोतवाल नरेश चैहान ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव हरिपुरा जबरान में दो पक्षों में विवाद हुआ है और एक पक्ष ने फायरिंग की है। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन फायरिंग की सूचना गलत पाई गई। उन्होंने बताया कि गांव के रहने वाले बरीत सिंह और चरण सिंह के बीच ट्यूबवेल के पानी को लेकर पिछले तीन-चार दिनों से विवाद चला आ रहा है। इन दोनों में समझौता भी हुआ था, लेकिन बुधवार को फिर से दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। इसमें 50 वर्षीया दीपो बाई पत्नी बलवंत के सिर पर चोट आई है, जिसका उपचार किया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.