काशीपुर, अप्रैल 24 -- बाजपुर, संवाददाता। गुरुवार को गांव महेशपुरा में पहुंची जल निगम की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप था कि जल निगम जल जीवन मिशन के तहत गांव की सड़कों को खोद रहा है जबकि इनके द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन से दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम वापस लौट गई। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप कंग ग्रामीणों को साथ लेकर गांव के ओवरहेड वाटर टैंक पर पहुंचे। यहां पर जल निगम की पहुंची टीम का इन लोगों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कहा कि किसानों की गेहूं की फसल की कटाई चल रही है जिसको लेकर किसान अपना अनाज व भूसा इसी सड़क से अपने घर लेकर जाते हैं, लेकिन सड़क खुदी होने के कारण किसानों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गांव में पहले भी लाइन बिछाने का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.