काशीपुर, फरवरी 3 -- बाजपुर। पुलिस ने मंगलवार को चोर की बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि 25 जनवरी को खानपुर स्वार रामपुर निवासी सोलत अली की बाइक दीनदयाल अस्पताल से चोरी हो गई थी। दो फरवरी को पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज किया। वहीं मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने शुगर फैक्ट्री के पास भौना इस्लामनगर निवासी अजय पाल उर्फ शूटर निवासी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...