काशीपुर, मार्च 24 -- बाजपुर, संवाददाता। स्टोन क्रशर स्वामियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए खनन ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय में जोरदार हंगामा किया। साथ ही खनन सामग्री के दाम बढ़ाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्राम इटव्वा के खनन ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि क्षेत्र के स्टोन क्रशर संचालक खनन सामग्री के दाम 12 रुपये प्रति क्विंटल की दर से ले रहे हैं, जिस कारण ट्रांसपोर्टरों के सामने समस्या पैदा हो गई हैं। बीते दिनों इन लोगों ने ग्राम इटव्वा में प्रदर्शन भी किया था। इसी मांग को लेकर ट्रांसपोर्टर एसडीएम कोर्ट पहुंचे, जहां पर इन लोगों ने एसडीएम के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि कई स्टोन क्रशर स्वामी मनमानी के तहत 12 रुपये प्रति क्विंटल के अनुसार खनन सामग्री लेने के लिए ट्रांसपोर्टरों पर दबाव बना रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.