काशीपुर, नवम्बर 16 -- बाजपुर। रविवार को कार और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। गांव मरियमपुर निवासी 23 वर्षीय रूबेन और उसके दोस्त के पिता गांव मरियमपुर निवासी 60 वर्षीय नन्हें बाइक पर सवार होकर घरेलू गैस सिलेंडर लेकर अपने घर लौट रहें थे। इस दौरान भौना रोड पर बाइक और कार की भिंड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार रूबेन और नन्हें गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने दोनों का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...