काशीपुर, अगस्त 18 -- बाजपुर, संवाददाता। नैनीताल में पंचायत चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की गई अभद्रता से नाराज हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। बेरिया तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी के नेतृत्व में एकत्र हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल में चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व विधायक संजीव आर्य के साथ हुए अभद्रता पर नाराजगी व्यक्त की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तानाशाही और सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। लाडी ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार लोकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.