काशीपुर, फरवरी 12 -- बाजपुर, संवाददाता। गुरुवार को भाजपा नेता राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों को झटका लगा। कांग्रेस और बसपा छोड़कर कई नेता-कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महुआखेड़ा गंज से तीन बार के लगातार सभासद और कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं, महुआ खेड़ागंज (विजयनगर) के मौजूदा सभासद जगदीश सिंह ने बसपा को अलविदा कहकर भाजपा की सदस्यता ली। इनके अलावा नगर पालिका परिषद महुआ खेड़ागंज से बसपा प्रत्याशी रहे सलीम अंसारी ने भाजपा को समर्थन दिया। बरखेड़ा पांडे के पूर्व प्रधान सरफराज छोटू ने भी भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन घोषित किया। महुआ खेड़ागंज के पूर्व सभासद मोहम्मद रिजवान, और रईस अहमद ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। इसके अला...