काशीपुर, मार्च 11 -- बाजपुर, संवाददाता। मंगलवार को नशे की हालत में धुत्त एक व्यक्ति ओवरहेड वाटर टैंक पर चढ़ गया। टैंक पर चढ़ कर उसने हंगामा किया। वहां मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंक से उसे बमुश्किल नीचे उतारा। वहीं सूचना के बाद एसआई देवेंद्र मनराल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नशे में धुत व्यक्ति को सकुशल उसके घर छोड़ दिया। गांव चकरपुर निवासी गुरबचन नशे का आदि बताया जा रहा है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गुरबचन नशे में धुत्त होकर अनाज मंडी टैक्सी स्टैंड के पास स्थित ओवरहेड वाटर टैंक के ऊपर चढ़ गया। टैंक पर चढ़कर जब उसने शोर शराबा किया तो वहां मौजूद टैक्सी चालकों की नजर उस पर गई। आनन फानन में टैक्सी चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही कुछ चालकों ने बहादुरी दिखाते हुए ओवरहैड टैंक पर चढ़कर गुरबचन को बामुश्किल नीचे उतारा। इतनी देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.