काशीपुर, फरवरी 13 -- बाजपुर। नेशनल हाईवे-74 पर ओवरलोड वाहनों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। एसडीएम अमृता शर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक चेकिंग अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया। अभियान के दौरान टीम ने संदिग्ध और भारी वाहनों की गहन जांच की। एसडीएम अमृता शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से ओवरलोड वाहनों के संचालन और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलने की शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे वाहन न केवल नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को भी न्योता देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.