काशीपुर, फरवरी 7 -- बाजपुर, संवाददाता। पति के साथ मजदूरी करने के लिए जा रही महिला को ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उत्तर प्रदेश के बदायूं और हाल निवासी बरहैनी 28 वर्षीय आशमा अपने पति आरिफ के साथ राजमिस्त्री का काम करने के लिए बाइक से बैलपड़ाव जा रही थी कि बरहैनी बन्नाखेड़ा मार्ग पर ई-रिक्शा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार आशमा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं घायल महिला के पति आरिफ ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ के ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.