काशीपुर, दिसम्बर 12 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम दियोहरी में घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने की मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया। ग्राम नमूना दियोहरी के ग्रामीण उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में लोगों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया और विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने कहा कि लोगों के घरों की छतों के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन गुजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.