काशीपुर, फरवरी 5 -- बाजपुर, संवाददाता। मुंडिया पिस्तौर देहात क्षेत्र के अंतर्गत हबीब नगर में मंगलवार देर रात हथियारबंद नकाबपोश चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के बाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में हथियारों के साथ घूमते चोरों की फुटेज सामने आने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार हबीब नगर निवासी नसीम जहां के घर में अज्ञात चोरों ने उस समय धावा बोला जब वह घर पर मौजूद नहीं थीं। चोर घर से करीब दो तोला सोना और भारी मात्रा में चांदी के आभूषण समेट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में नकाबपोश हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र इसकी पुष्टि नहीं करता। गुरुवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.