काशीपुर, जनवरी 12 -- बाजपुर, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर और इलेक्ट्रॉनिक सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र रामनगर के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत महाविद्यालय के छात्र इलेक्ट्रॉनिक सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र रामनगर में विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर व अन्य तकनीकी पाठ्यक्रम में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट ले सकेंगे। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं कम फीस में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए यह पाठ्यक्रम निशुल्क रहेंगे। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वरोजगार के अवसर के साथ ही बैंक से लोन की सुविधा भी आसानी से प्राप्त हो सकती है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बीके सिंह ने यह बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र से विशेषज्ञ आकर छात्र-...