काशीपुर, दिसम्बर 20 -- बाजपुर, संवाददाता। शनिवार को बार सभागार में बार एसोसिएशन की वार्षिक बैठक हुई। बैठक में पूरे साल भर का लेखा-जोखा पेश किया गया। बजट कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने पेश किया। जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। बार अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे द्वारा संस्थापक सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन लाल गोयल, सुरेंद्र शर्मा, के के उपाध्याय, अभय स्वरूप सक्सेना, राकेश जिंदल, केके मौर्य, राजेश शर्मा का स्वागत किया तथा उनके योगदान को एक उपलब्धि बताया। अध्यक्ष ने फैमिली कोर्ट बाजपुर में जल्द आने की संभावना की जानकारी दी। उन्होंने सभा में बार काउंसिल उत्तराखंड के आगामी चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी सुरेंद्र शर्मा को वोट देकर विजय दिलाने की बात को प्रमुख रूप से रखा। वहीं संस्थापक सदस्य वरीष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने जूनियर अधिवक्ताओं को बता...