रुद्रपुर, फरवरी 6 -- बाजपुर, संवाददाता। सुल्तानपुर पट्टी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से गुरुवार को एक युवक की जान बच गई। पुलिस कर्मियों ने न केवल बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला, बल्कि मौके पर ही सीपीआर देकर उसकी उखड़ती सांसों को थाम लिया। मामला सुल्तानपुरपट्टी चौकी क्षेत्र का है। टांडा बंजारा निवासी रजनी पत्नी रघुवीर सैनी ने गुरुवार को पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में किराये पर रह रहा युवक संजय सैनी मूल निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश सुबह से कमरे से बाहर नहीं निकला है। काफी आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई हलचल नहीं हो रही थी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दीपक कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर संजय बिस्तर पर बेसुध पड़ा मिला मिला। उसकी नब्ज बेहद धी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.