काशीपुर, अगस्त 24 -- बाजपुर, संवाददाता। रविवार को रामभवन धर्मशाला के समीप स्थित एक प्रतिष्ठान पर सरदार ऊधम सिंह कंबोज के पड़पौत्र हरदियाल सिंह कंबोज पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को शहीद का दर्जा नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। रामशरण नड्डा के प्रतिष्ठान पर हरदियाल सिंह कंबोज का स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि ऊधम सिंह कंबोज ने जलियावाला बाग हत्याकांड का बदला लिया था। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार ने ऊधम सिंह कंबोज के नाम पर जिला घोषित किया। उन्होंने कहा कि सरकार वीर सपूतों को सम्मान तो दे रही है, लेकिन आज भी उन वीर सपूतों को शहीदी का दर्जा केंद्र सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है। यह देश की बहुत बड़ी विडंबना है। उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह कंबोज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.