काशीपुर, फरवरी 5 -- बाजपुर, संवाददाता। दोराहा के पास गुरुवार सुबह भूसे से लदा एक अनियंत्रित ट्राला सड़क किनारे खड़ी कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दर्दनाक हादसा गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। ग्राम कनौरा निवासी 30 वर्षीय नाजिम पुत्र आबि हुसैन दोराहा चौकी में तैनात एक एएसआई की कार को धुलवाने के लिए ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि कार हाईवे किनारे खड़ी थी, तभी रुद्रपुर की ओर से आ रहा भूसे से भरा एक ट्राला अचानक असंतुलित होकर कार पर पलट गया। ट्राले के भारी वजन से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद व मशीनरी से ट्राले को हटाकर युवक को बाहर निकाला और ...