काशीपुर, दिसम्बर 19 -- काशीपुर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में प्रदेश की चीनी मिलों और गन्ना विकास समितियों की एक समीक्षा बैठक ली। शुक्रवार को बाजपुर रोड स्थित गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जहां पर आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बैठक ली। बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में राज्य की चीनी मिलों द्वारा अब तक 10 लाख 96 हजार कुंतल गन्ना पेराई किया गया। साथ ही अब तक 9 लाख 57 हजार कुंतल चीनी का उत्पादन किया गया। चीनी मिलों द्वारा 439.98 करोड़ के सापेक्ष 295.78 करोड़ का भुगतान किया गया। आयुक्त ने बाजपुर चीनी मिल को जल्द भुगतान का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...