काशीपुर, जनवरी 21 -- बाजपुर, संवाददाता। चीनी मिल के सीजनल कर्मचारियों ने रिटेनिंग अलाउंस का भुगतान न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। बुधवार को कर्मचारियों ने प्रधान प्रबंधक को पत्र देकर जल्द भुगतान की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि पेराई सत्र 2025-26 शुरू हुए करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें देय भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है। प्रधान प्रबंधक को दिए गए पत्र में कर्मचारियों ने बताया कि मिल के नियमों के अनुसार, पेराई सत्र शुरू होने के एक माह के भीतर कर्मचारियों को रिटेनिंग अलाउंस का भुगतान कर दिया जाना चाहिए। वर्तमान सत्र 2025-26 को शुरू हुए दो महीने का समय बीत चुका है, लेकिन प्रबंधन की ओर से अभी तक इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। कहा कि भत्ता न मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।...