काशीपुर, मई 15 -- बाजपुर, संवाददाता। गुरुवार को एसीएमओ डॉ. डीपी सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने एक निजी अस्पताल में छापेमारी की। टीम को छह आशा कार्यकर्ता अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक करते मिलीं। इससे नाराज एसीएमओ ने आशाओं से लिखित स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट डीएम को देने की बात कही। एसीएमओ को सूचना मिली कि मुख्य मार्ग स्थित निजी अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है। सूचना मिलते ही एसीएमओ ने तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अस्पताल में छापेमारी की। टीम को मौके पर चार आशा कार्यकर्ता मिलीं, जबकि दो आशाएं अधिकारियों के आने से पहले ही अस्पताल से फरार हो गई। एसीएमओ ने बताया कि निजी अस्पताल प्रबंधन द्वारा अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही थी। अस्पताल में 6 आशा वर्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.