काशीपुर, दिसम्बर 15 -- बाजपुर, संवाददाता। एक महिला ने बाजपुर के ज्वैलर्स पर उसे नकली सोनी की वाली बेचने का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले ने ज्वैलर्स ने आरोपों को नकारा है। सोमवार को ग्राम हरलालपुर निवासी रेणुका देवी पत्नी यशपाल सिंह कोतवाली पहुंची। उन्होंने तहरीर में कहा कि 2018 में उसने नगर के एक ज्वैलर्स से चार ग्राम की वाली बनवाई थी। जांच कराने पर वाली के नकली होने का पता चला। तब ज्वैलर्स ने उन्हें दूसरा पीस देने को बोला था। इसी ज्वैलर्स को दो हजार प्रतिमाह के हिसाब से कमेटी भी डाली थी, जिसके 10 हजार जमा थे। इस बीच उसके पति का बीमारी के चलते निधन हो गया। आरोप है कि कुछ समय बाद वह ज्वैलर्स के पास गई, लेकिन उसने जमा हुए पैसे और सोना वापिस करने से इंकार कर दिया। वहीं ज्वैलर्स अम...