काशीपुर, अप्रैल 17 -- बाजपुर, संवादाता। गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे गांव जगन्नाथपुर में खनन से भरे डंपर चालक ने ओवरटेक कर एक बाइक सवार और फिर स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार छात्र-छात्राएं बाल-बाल बच गए। वहीं गुस्साए लोगों ने डंपर चालक को घेर लिया। हंगामे की सूचना पर सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन तथा चालक को हिरासत में ले लिया। जगन्नाथपुर निवासी हाजी मोहम्मद रजा बाइक पर घर जा रहे थे कि ओवरटेक करता हुआ डंपर आया और बाइक को टक्कर मार दी। वह किसी तरह बच गए। इसके बाद डंपर ने गदरपुर स्थित एक कॉलेज की बस को भी टक्कर मार दी, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई और बस में बैठे छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और उन्होंने डंपर चालक को पकड़ लिया। हंगामे की सूचना पर पट्टी चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.