काशीपुर, जनवरी 3 -- बाजपुर। बन्नाखेड़ा चौकी के गांव भीकमपुरी में चोरों ने एक घर की खिड़की काटकर घर से हजारों की नकदी के साथ ही सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। सुबह नींद के उठने पर गृहस्वामी को चोरी होने का पता चला और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी के अनुसार, गांव भीकमपुरी में भूमान सिंह अपने परिवार के साथ रहते है। शुक्रवार को भूमान परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर घर की खिड़की काटकर दाखिल हुए और घर से 30 हजार नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों का पकड़ लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...