काशीपुर, फरवरी 12 -- बाजपुर, संवाददाता। गुरुवार को ग्राम रम्पुरा शाकर निवासी सतवन्त सिंह बैंस ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को सौंपकर धान खरीद की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी धान खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। जितने भी किसान यूनियन के पदाधिकारी हैं, उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर गन्ने की खतौनी गन्ना रकबा के कागज को धान का रकबा दिखाकर बाहर से धान खरीद कर पोर्टल पर चढ़वाया है। जिसके कारण आम किसान को इसका कोई लाभ नहीं हुआ और उसे औने-पौने दाम में अपनी धान की फसल को बेचना पड़ा। निष्पक्ष जांच होने पर राईस मिलर्स, सफेदपोश नेता एवं आरएफसी अधिकारी बेनकाब होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.