काशीपुर, जुलाई 15 -- बाजपुर, संवाददाता। गांव इटव्वा में हुई मारपीट के बाद महिला को गोली लगने के आरोपों को चिकित्सक और पुलिस ने नकार दिया है। सास के आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। रविवार की देर रात करीब दो बजे गांव इटव्वा में देवर और भाभी के बीच पारिवारिक मामले को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते ईटें चल गईं। इसमें बीच-बचाव में आई राणो कौर भी घायल हो गई। घायल हालात में वह अस्पताल पहुंचीं महिला ने छर्रे लगने का आरोप लगाया तथा पुलिस को तहरीर दी। परिजन महिला का इलाज कराकर घर ले गए। महिला की ओर से बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में तहरीर देकर पुत्रवधू पर तमंचे से गोली मारने का आरोप लगाया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि घटनास्थल पर गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है साथ ही चिकित्सक ने भी बताया कि महिला को छर्रे नहीं लगे हैं। महिला ईंट लगने से घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.