काशीपुर, जनवरी 2 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम विक्रमपुर स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार को श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर यूपी निवासी 45 वर्षीय संजय पुत्र चंद्रपाल ग्राम विक्रमपुर स्थित अंबर गोल्ड इस्पात फैक्ट्री में बीते एक वर्ष से काम कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह संजय की अचानक तबीयत खराब हो गईं। साथी कर्मचारी संजय को उप जिला चिकित्सालय लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं संजय की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। बाजपुर कोतवाली के एसआई कैलाश नगरकोटी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.