काशीपुर, फरवरी 11 -- बाजपुर, संवाददाता। मंगलवार की देर रात रामराज रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। सूरी फॉर्म चकरपुर निवासी 33 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह मंगलवार की रात बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रामराज रोड पर सामने से आ रहे दो अज्ञात वाहनों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुरप्रीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल गुरप्रीत को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, ले...