रामनगर, मार्च 17 -- रामनगर। बाघ से सुरक्षा दिलाने की मांग को लेकर सांवल्दे पूर्वी में ग्रामीणों ने सोमवार को बैठक की। जिसमें 27 मार्च को एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। कहा कि जंगली जानवरों से इंसानों, फसलों व मवेशियों की सुरक्षा, हमले में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को 25 लाख मुआवजा देने, मुकदमों को रद करने आदि को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। संयोजक संयुक्त संघर्ष समिति के ललित उप्रेती ने कहा कि 27 मार्च को धरना प्रदर्शन कर ग्रामीणों पर लगाए गए मुकदमों को रद करने की भी मांग की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.