पीलीभीत, फरवरी 22 -- पीलीभीत। हिटी वन्यजीव- मानव संघर्ष को रोकने में बाघ मित्रों (टाइगर फ्रेंड्स) की अहम भूमिका को देखते हुए उनके माध्यम से मोबाइल एप से लगातार डेटा संग्रह किया जा रहा है। एप के अपडेट होने के कारण कई बाघ मित्रों के मोबाइल फ़ोन में आ रही दिक्कतों के चलते इस पर बात की गई। अपडेटेड वर्जन एवं नए फीचर्स को बताया गया। दियोरिया रेंज में बाघ मित्र सदस्यों के लिए एक रिफ्रेशर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी बाघ मित्रों को ऐप के नए फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार डब्ल्यू डब्ल्यू ऍफ़ एवं राहुल कुमार द्वारा दिया गया। उपराजिक विशाल कुमार आदि भी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...