सीतापुर, जून 12 -- इमलिया सुल्तानपुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर इलाके में एक बार फिर से बाघ की आमद से लोगों में दहशत का माहौल फैल गया। इस बार बाघ के द्वारा खेत में चर रहे एक मवेशी के ऊपर हमला कर दिया गया। चरवाहे द्वारा शोर मचाने पर बाघ मवेशी को घायल कर भाग गया। सूचना मिलते ही मौके पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम थाना क्षेत्र के रोजहा निवासी भुसंडी पुत्र रमोद गांव के पूरब गांव से सटी सरायन नदी के किनारे अपने मवेशी चरा कर घर वापस आ रहा था। इस दौरान करीब सात बजे अचानक झाड़ियों से निकले बाघ के द्वारा एक मवेशी पर हमला कर दिया गया। जानवरों के चिल्लाने पर व अन्य चरवाहों के शोर मचाने पर बाघ मवेशी को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। चरवाहों द्वारा इसकी सूचना तुरंत ही ग्रामीणों को दी गई। बताते चलें कि कुछ महीने पूर्व इसी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.