पीलीभीत, दिसम्बर 13 -- पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव सपहा के दीपू मिश्रा के खेत में गन्ने की फसल खड़ी है। शुक्रवार सुबह बाघ ने गन्ने के खेत आवारा गाय का शिकार कर दिया। खेत पर गए ग्रामीणों ने उसका अधखाया शव देखा तो वह भयभीत हो गए। पास में ही बाघ के पगचिह्न बने हुए थे। गांव के पास बाघ के गाय का शिकार करने की जानकारी लगते ही खलबली मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने पगमार्क को ट्रेस करना शुरू कर दिया। वन विभाग की टीम में प्रभात सिंह, दीपक कुमार और इबरार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...