रुद्रपुर, जनवरी 8 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा क्षेत्र में बाघ द्वारा एक गाय को मार दिए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के बकुलिया निवासी सुनीता देवी की गाय पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी आर.एस. मनराल के निर्देश पर वन विभाग की टीम झाउपरसा बीट के कक्ष संख्या 23 'अ' में घटनास्थल पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बाघ ने गाय का पिछला हिस्सा खा लिया था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर बाघ के पगचिह्न भी मिले, जिससे गाय को बाघ द्वारा मारे जाने की पुष्टि हुई। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी की और ड्रोन की मदद से आसपास के क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी को लेकर सर्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.