लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- मझगई क्षेत्र में भी इन दिनों जंगली जानवरों से दहशत है। अब धनीराम पुरवा गांव के पास जंगली जानवर ने एक आवारा पशु को निवाला बना लिया। घटना की जानकारी तब हुई, जब ग्रामीण अपना खेत देखने गया था। डा. विजयपाल ने बताया कि हमारे खेत में आवारा पशु को जंगली जानवर ने निवाला बनाया है। सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अभी एक सप्ताह पूर्व बेला गांव में जंगली जानवर में एक आवारा पशु को निवाला बना लिया था। ग्रामीण राजेश जितेंद्र, छोटू, रोहित व मिथुन ने बताया कि एक महीने के अंदर 12 से अधिक आवारा पशुओं को बाघ अपना निवाला बना चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.