लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- लखीमपुर। दुधवा में अगले 25 दिन बाघ व तेंदुओं के लिए बेहद संवेदनशील हो जाएंगे। जंगलों से निकलकर कई बाघ व तेंदुए गन्ने के खेतों में बसेरा बनाए हैं। गन्ना कटाई का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में गन्ना कट जाने के बाद खेत खाली हो जाएंगे तो बाघ व तेंदुए हमलावर हो सकते हैं। गन्ने के खेत खाली होने के बाद बाघ व तेंदुए नए ठिकाने की तलाश करेंगे। इसे देखते हुए दुधवा और दक्षिण खीरी वन प्रभाग ने किसानों को अलर्ट किया है। दुधवा के जंगलों से निकलकर बाघ व तेंदुआ गन्ना के खेतों में आशियाना बनाए हैं। कई जगहों पर तो शावकों के साथ बाघिन रह रही है। इस हफ्ते दो बाघों की जान भी चली गई। दुधवा टाइगर रिजर्व के फुलवरिया गांव में घुसी बाघिन को ग्रामीणों ने पीटकर मार दिया। वहीं दुधवा बफर जोन में वाहन की टक्कर से बाघ की मौत हो गई। इसके अलावा अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.