पीलीभीत, फरवरी 4 -- पूरनपुर। बाघ हमले में घायल ग्रामीण की हालत नाजुक होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए ग्रामीण को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर ग्रामीणों ने ग्रामीण के उपचार के लिए चंदा एकत्र किया है। थाना घंघचाई क्षेत्र के गांव सिमराया के रहने वाले प्रेमराज पुत्र रामदयाल का खेत दियोरिया रेंज के जंगल के किनारे मौजूद है। सोमवार को प्रेमराज खेत की रखवाली करने गए थे। इस दौरान वह हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर जा रहे थे। झाड़ियों में छिपे बाघ ने प्रेमराज पर हमला कर दिया था। बकरिया चरा रहीं महिलाओं ने शोर शराबा कर प्रेमराज की जान बचाई। प्रेमराज को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। प्रेमराज के सीने और पीठ पर गहरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.