बिजनौर, फरवरी 4 -- आबादी वाले इलाके में बाघ की सक्रियता से सुरक्षा का खतरा पैदा हो गया है। अनेक लोगों ने आबादी वाले इलाको में वन्यजीवों आवाजाही पर अंकुश लगाने की मांग की है। आबादी वाले इलाको में वन्यजीवों खास कर बाघ की सक्रियता से लोग भयभीत हैं। बुधवार को शाम कालागढ़ की नई कॉलोनी स्थित मुख्य मार्ग पर पशु घास चर रहे थे। इसी दौरान रामगंगा भवन की ओर से निकल कर बाघ सड़क पर आ गया तथा घास चर रहे पशुओं को दौड़ा दिया। दूसरी ओर इंटर कॉलेज के समीप सूखास्रोत के सामने मुख्य मार्ग पर बाघ ने हमलावर रुख अख्तियार करके बाइक सवारों पर को दौड़ाया। सिंचाई विभाग के ईई बृजेश कुमार के मुताबिक आवासीय परिसर में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग को पत्र लिखा जा रहा है। उधर कालागढ़ रेंजर एनके रुवाली ने वन्य जीव बाहुल्य क्षेत्र होने का हवाला देते हुए लोगों को ...