रुद्रपुर, दिसम्बर 24 -- खटीमा, संवाददाता। इंडो-नेपाल सीमा से सटे खेलड़िया, सिसैया और मेलाघाट क्षेत्रों में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बीते कई दिनों से बाघ और तेंदुए जैसे जंगली जानवर आबादी क्षेत्र और खेतों में देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले तीन-चार दिनों से खेलड़िया गांव के गन्ने के खेतों में बाघ ने डेरा डाल रखा है। किसान जब गन्ने की छिलाई या फसलों की रखवाली के लिए खेतों में जाते हैं तो दहाड़ की आवाज सुनकर भयभीत होकर लौट आते हैं। इससे खेतों के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की है। वहीं, हाथियों की आवाजाही से भी किसान परेशान हैं। हाथी रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.