हल्द्वानी, दिसम्बर 29 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। बिहार के जमुई जिले में सीमेंट से लदी मालगाड़ी के पटरी से उतरने और घने कोहरे के चलते देश के व्यस्ततम दिल्ली-हावड़ा रेल कॉरिडोर पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। इसका बड़ा असर हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस पर पड़ा, जिसके अपने निर्धारित समय से करीब 15 घंटे देरी से काठगोदाम पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली से आने वाली रानीखेत और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। रविवार देर रात जमुई जिले के बधुवा नदी पुल पर सीमेंट से भरी मालगाड़ी के 16 से अधिक डिब्बे बेपटरी हो गए। इनमें से तीन डिब्बे सीधे पुल से नीचे नदी में जा गिरे। हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही करीब दस घंटे तक बाधित रही। इस दौरान उत्तराखंड, बिहार, उत्तर-प्रदेश, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.