हल्द्वानी, दिसम्बर 31 -- हल्द्वानी। मैदानी इलाकों में छाए घने कोहरे के चलते ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार को हावड़ा से काठगोदाम पहुंचने वाली बाघ एक्सप्रेस ट्रेन करीब 12 घंटे की देरी से रात करीब नौ बजे पहुंची। जबकि रानीखेत एक्सप्रेस भी एक घंटा देरी से पहुंची, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...